Friday, 27 February 2015

भारत को झटका, यूएई के खिलाफ नहीं खेलेंगे शमी

भारत को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घुटने की चोट के कारण विश्व कप के ग्रुप 'बी' में शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच से बाहर हो गए। भारत विश्व कप में अपने दोनों प्रारंभिक मैच जीत चुका है।

भारतीय टीम प्रबंधक आरएन बाबा ने कहा- शमी के बाएं घुटने में समस्या थी, उन्हें इंजेक्शन ‍लगाया गया था। विश्व कप के महत्वपूर्ण मैचों के मद्देनजर टीम प्रबंधन ने उन्हें इस मैच में आराम देने का निर्णय लिया।

शमी का प्रदर्शन विश्वकप में शानदार रहा है, उन्‍होंने अपने पहले दोनों मुकाबलों में 6 विकेट लिए हैं। उल्‍लेखनीय है कि भारतीय टीम का विश्‍व कप में अगला मैच यहीं संयुक्‍त अरब अमीरात यूएई से होना है। यह मैच 28 फरवरी को खेला जाएगा। शमी की अनुपस्थिति में भारत द्वारा भुवनेश्वर कुमार, ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी या बाएं हाथ के गेंदबाज अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

 

No comments:

Post a Comment