Thursday, 26 February 2015

हंगामे के बीच राज्य सरकार का बजट पारित, सत्र हुआ समाप्त

विधानसभा में आज कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के नरोत्तम मिश्रा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाए जाने की कोशिशों के चलते जो हंगामा आरंभ हुआ वह मध्यान्ह तक बिना थमे जारी रहा। इस बीच प्रदेश सरकार का बजट बिना चर्चा के पारित कर सत्र की समाप्ति कर दी गई। दो संशोधन विधेयक व कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी शोर-शराबे में पारित कर दिए गए।

आज सुबह विधानसभा में प्रश्नकाल के शुरू होने के पहले संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस विधायकों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए अपनी सीट से खड़े हुए तो कांग्रेस की ओर से हंगामा शुरू कर दिया गया। प्रश्नकाल के दौरान नरोत्तम मिश्रा के निंदा प्रस्ताव लाने के लिए बोलने पर कांग्रेस विधायकों ने आसंदी पर सवाल उठाए। मगर दोनों पक्षों की तरफ से हंगामा जारी रहा और प्रश्नकाल में ही दो बार कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
 

No comments:

Post a Comment