Thursday, 26 February 2015

बोरवेल में गिरा बच्‍चा : 30 फीट दूर अटक गया रेसक्यू ऑपरेशन

समीपस्थ ग्राम निपानिया बैजनाथ में खेत में बोरवेल के गड्ढे गिरे साढ़े 3 साल का बच्चे को बचाने के लिए प्रशासन ने बुधवार सुबह तक रेसक्यू ऑपरेशन युद्घ स्तर पर चलाया। बावजूद बच्चे की संभावित लोकेशन से रेसक्यू ऑपरेशन के अंतर्गत ड्रीलिंग कार्य 30 फीट दूर अटक गया। बुधवार दिनभर बोरवेल से पानी निकालने के प्रयास जारी रहे, जो रात तक चलता रहा।

एफएसएल दल के अधिकारी बुधवार दोपहर में पहुंचे। इधर पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया है। बच्चे की लोकेशन बुधवार रात तक मालूम नहीं हो सकी। ऐसे में रेसक्यू आपरेशन से जुड़े बड़े-छोटे अधिकारी-कर्मचारी, बच्चे के परिजन और आगर नगर व आसपास के हजारों लोग उदास हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम को हादसे के बाद से प्रशासन द्वारा अपनी सूझबूझ से बोरवेल से 15 फीट दूर नालीनुमा गड्ढा खोदना आरंभ कर दिया गया था, जो मंगलवार सुबह तक 45 फीट पर जाकर हार्ड स्टेटा आने से कार्य रुक गया। इसी दिवस को प्रातः भोपाल से मिलेट्री की रेसक्यू टीम भी आ पहुंची। वैकल्पिक रूप से 3 फीट व्यास की बोरवेल कराने हेतु हाईड्रोलिक स्पीड डीलिंग मशीन बुलवाई गई, जो रात 8 बजे आगर पहुंची। सुबह तक उसने बोरवेल के गड्ढे के नजदीक खनन शुरू किया, किन्तु सुबह तक 50 फीट खुदाई करने के बाद हार्ड स्टेटा आने से यह कार्य भी आगे नही बढ़ा।
 

No comments:

Post a Comment