Wednesday, 18 March 2015

ओबामा को भेजा 'साइनाइड लेटर', खलबली

अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा के निवास स्थल व्हाइट हाउस में 'साइनाइड' युक्त पत्र मिलने से खुफिया एजेंसियों के काम खड़े हो गए है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कहा है कि व्हाइट हाउस के पते पर भेजे गए पत्र में साइनाइड का अनुमान है और पुष्टि के लिए अन्य जांचें की जाएंगी। मेल स्क्रीनिंग फेसिलिटी की शुरुआती जांच में लिफाफे में जहर के अंश पाए गए हैं।

खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रवक्ता रॉबर्ट होबाक ने एक बयान में कहा है, 'लिफाफे में जहर की पुष्टि के लिए दूसरे जांच केंद्र भेजा गया है।' सोमवार को लिफाफे की प्रारंभिक जांच में टेस्ट निगेटिव आए थे लेकिन और आगे जांच रिपोर्ट में इसे 'संभावित' बताया गया। हालांकि खुफिया एजेंसी ने आगे किसी तरह की टिप्पणी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जांच जारी है। मंगलवार को कांग्रेस की एक समिति ने सीक्रेट सर्विस निदेशक जोसेफ क्लैंसी पर व्हाइट हाउस में हाल फिलहाल में हुई सुरक्षा खामियों के बारे में सवाल पूछे थे।

No comments:

Post a Comment