Monday, 16 March 2015

धौनी ने किया खुलासा, युवराज को इसलिए किया गया बाहर

2011 विश्व कप में युवराज सिंह की बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी ने भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। युवी ने उस विश्व कप में 15 विकेट झटके थे लेकिन अगर कप्तान धौनी की मानें तो युवी की गेंदबाजी ही वो कारण बनी जिसकी वजह से आज वो टीम से बाहर हैं।

- ये था कारणः

दरअसल, कप्तान धौनी के मुताबिक मौजूदा नए नियमों में युवराज की गेंदबाजी प्रभावी नहीं होती। नए नियम के हिसाब से 30 गज के घेरे के बाहर सिर्फ चार फील्डर ही रखे जा सकते हैं और ये सेटिंग युवराज की गेंदबाजी के साथ तालमेल नहीं बनाती। धौनी ने कहा, 'आपने देखा होगा कि जब नियम बदले तो उसके बाद युवी ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की। हमे ये मानना होगा कि जब नियम बदले (फील्डिंग नियम) तब युवी की गेंदबाजी पर भी प्रभाव पड़ा, हालांकि टी20 में उनकी गेंदबाजी जारी है।'

No comments:

Post a Comment