आम आदमी पार्टी में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय परिषद (एनसी) की अहम बैठक से ठीक पहले आप में चल रहे एक और षड्यंत्र का खुलासा हुआ है। आप नेता अशोक तलवार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर बताया है कि उन्हें दिल्ली से फोन आ रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि वह बैठक से एक दिन पहले दिल्ली पहुंचें।
इस मामले में आप के प्रवक्ता आशुतोष ने बताया कि कई कार्यकर्ताओं ने इस तरह की शिकायत की है। हमें जानकारी नहीं है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले कौन इस तरह के फोन कर रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें तो कोई दो राय ही नहीं है कि पार्टी में मतभेद चल रहे हैं।
इस बीच शांति भूषण ने कहा है कि एनसी की बैठक से पहले उन्होंने कोई मीटिंग नहीं बुलाई है। न ही ऐसी किसी बैठक में जाऊंगा। मैं सिर्फ 28 मार्च की बैठक में ही शामिल होऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं नेशनल काउंसिल में ही अपनी बात रखूंगा।

No comments:
Post a Comment