Wednesday, 4 March 2015

आप की बैठक शुरू, योगेंद्र सहित बीस सदस्य मौजूद

आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। योगेंद्र यादव समेत बीस सदस्‍य बैठक में मौजूद हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही 'आप' में बढ़ती अंतर्कलह से आहत अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्‍होंने अपनी व्‍यस्‍तता को इस्‍तीफे की वजह बताते हुए कहा है कि 'वह केवल दिल्‍ली पर ध्‍यान देना चाहते हैं, इसलिए ही यह कदम उठाया है, क्‍योंकि दोनों जिम्‍मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी को यह लिखित इस्‍तीफा भेज दिया है।'

अरविंद केजरीवाल 'आप' की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि केजरीवाल आज ही बेंगलुरु रवाना होने वाले हैं, जहां रहकर वह दस दिनों तक अपना इलाज कराएंगे।

No comments:

Post a Comment