Wednesday, 25 February 2015

विदेश में नहीं तो कहां हैं राहुल गांधी!

राहुल गांधी
राहुल गांधी
बजट सत्र को छोड़कर राहुल गांधी इस वक्‍त कहां छुट्टी मना रहे हैं? उनके इस फैसले की पार्टी और अन्‍य दलों में आलोचना हो रही है। राहुल गांधी के बारे में राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चा चल रही है। इस बीच कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट कर दावा किया है कि राहुल गांधी उत्तराखंड में हैं। पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि वह उत्‍तराखंड में नहीं हैं, लेकिन यह भी नहीं बताया कि वह कहां हैं।

राहुल गांधी ऐसे समय में छुट्टी पर गए हैं जब सरकार अपना पहला बजट और रेल बजट पेश करने जा रही है। इस मौके पर पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी अहम होती है। यही नहीं 25 फरवरी को खुद कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन का एलान किया था, जिसमें राहुल को शामिल होना था। अन्ना के आंदोलन में भी उनके शिरकत करने की चर्चा थी, लेकिन वह अचानक छुटि्टयों पर चले गए हैं।

माना जा रहा है कि पार्टी में प्रियंका को लाए जाने की मांग को लेकर उठ रही आवाजों से वह खफा हैं। इसके साथ ही वह कांग्रेस अध्‍यक्ष का पद मांग रहे थे। वह कुछ वरिष्‍ठ पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई भी करना चाहते थे। इन बातों के पूरा नहीं होने से राहुल खफा हो गए और उन्‍होंने छुट्टी पर जाने का फैसला किया।

No comments:

Post a Comment