Thursday, 20 August 2015

भारत ने पाकिस्तानी NSA को दी हुर्रियत नेताओं से नहीं मिलने की सलाह

भारत-पाक के बीच NSA स्तर की वार्ता
भारत-पाक के बीच NSA स्तर की वार्ता
भारत-पाक के बीच NSA स्तर की वार्ता में दो ही दिन रह गए हैं लेकिन इस वार्ता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान इस वार्ता को टालने के लिए हर तरह की कोशिश में जुटा है। भारत सरकार के विरोध के बावजूद पाकिस्तान वार्ता से पहले हुर्रियत नेताओं से मिलने की जिद पर अड़ा है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के NSA सरताज अजीत को दिल्ली में हुर्रियत नेताओं से नहीं मिलने की सलाह दी है। इस बात की जानकारी विदेश विभाग के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दी है।

सांबा में गो हत्या पर बवाल, डीसी की गाड़ी समेत 5 वाहन फूंके, कर्फ्यू

सांबा में गो हत्या पर बवाल
सांबा में गो हत्या पर बवाल
सांबा जिले की विजयपुर तहसील के राया मोड़ इलाके में बृहस्पतिवार शाम गो हत्या पर जमकर बवाल हुआ। सैकड़ों लोग जम्मू-पठानकोट हाईवे पर उतर आए और उन्होंने टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सांबा की डिप्टी कमिश्नर की सरकारी गाड़ी सहित पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे तथा लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान एसडपीओ विजयपुर शमशेर सिंह संब्याल व सात पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

Source: www.jagran.com

Monday, 29 June 2015

PM speaks on Yoga #YogaDay


Tuesday, 7 April 2015

राजधानी रायपुर के तीन स्‍थानों पर जल्‍द ही शुरू होंगे वॉटर एटीएम

बिलासपुर के बाद अब रायपुर में भी वॉटर एटीएम की शुरुआत होने वाली है। नगर निगम ने एटीएम के लिए शहर के तीन स्थानों को लगभग तय कर लिया है। जल्द ही टेंडर बुलाकर इनके निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा।

अभी तक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों 24 अप्रैल को तीनों वॉटर एटीएम का लोकार्पण करने की तैयारी है।राजधानी समेत कुछ और शहरों में पिछले दो वर्षों से गंदे पानी के कारण पीलिया फैलने के बाद राज्य सरकार ने लोगों को सस्ती दर पर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

इसी कारण चालू वित्तीय वर्ष के बजट में सरकार ने वॉटर एटीएम की योजना लाई है। प्रदेश में सबसे पहला वॉटर एटीएम बिलासपुर के जिला अस्पताल में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने शुरू कराया। अब राजधानी की बारी है। यहां एक साथ तीन वॉटर एटीएम से शुरुआत की जा रही है। नगर निगम आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने योजना विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश शर्मा को एटीएम के स्थल का चयन करने की जिम्मेदारी दी है।

विकास का नया पता इंफोसिस एट इंदौर, सालभर में बनेगी बिल्डिंग

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने सोमवार को भूमिपूजन के बाद एसईजेड (कैंपस) निर्माण का काम शुरू कर दिया है। भूमिपूजन सादे समारोह में कंपनी के शीर्ष अफसरों की मौजूदगी में किया गया। सोमवार को ही बिल्डिंग के नक्शे के लिए नगर निगम में 1.28 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं।

कंपनी को शासन ने 26 करोड़ रुपए में 130 एकड़ जमीन आवंटित की है। सालभर में बिल्डिंग बन जाएगी। पहले चरण में 3 हजार आईटी प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलेगा। कंपनी का इंदौर कैंपस दूसरे कैंपस की तुलना में ज्यादा आधुनिक और ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर बनेगा।

मैसूर कैंपस से ज्यादा हरियाली सुपर कॉरिडोर पर बनने वाले कैंपस में रहेगी। प्राकृतिक प्रकाश और जल संवर्धन पर खासा ध्यान दिया जाएगा। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम हैदराबाद की एमडब्ल्यू कंपनी को सौंपा गया है।

मंत्रियों ने बताया ओला-बारिश से ढाई लाख हैक्टेयर में नुकसान

राज्य मंत्रिपरिषद की आज हुई बैठक में जिलों से दौरे कर लौटे मंत्रियों ने बताया कि प्रदेश के करीब दो लाख 60 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फसल बरबाद हुई है। करीब तीन लाख सात हजार किसान प्रभावित हुए हैं और 756 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिला कलेक्टरों ने अब तक 242 करोड़ रुपए की राहत की जरूरतें भेजी हैं। कैबिनेट ने आज राज्य शासन के 64 वें विभाग प्रवासी भारतीय विभाग को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही टीकाकरण के लिए आज से चलाए जाने वाले इंद्रधनुष मिशन को लेकर भी कैबिनेट में अपनी सहमति दी।

कैबिनेट में फसल बीमा का प्रजेंटेशन भी किया गया और उसके कई बिंदुओं पर अलग-अलग राय निकलकर सामने आई। मंत्रिपरिषद ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के 33 कर्मचारियों के संस्कृति विभाग में संविलयन पर भी स्वीकृति दे दी है।

साउथ मुंबई की एक चॉल में दिखे शाहरुख खान

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मरीन ड्राइव के पास एक चॉल में पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस की खासी भीड़ जमा हो गई थी।

शाहरुख इस मौके पर 'फैन' के पूरे क्रू के साथ मौजूद थे। शूटिंग हो रही थी मुंबई के व्यस्त इलाके में। एक तरफ जहां स्टार के फैंस उन्हें चिअर कर रहे थे वहीं शाहरुख ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

इससे पहले शाहरुख इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में थे। हाल ही में वे वापस लौटे। अचानक अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देख लोगों को एक पल को यकीन ही नहीं हुआ और उनमें शाहरुख की एक झलक पाने के लिए होड़ मच गईं। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में हैं। एक सुपरस्टार है तो एक फैन।